लखनऊ, फरवरी 1 -- - बाहर की दवा पर्चे पर लिखी मिली तो डॉक्टर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई लखनऊ, संवाददाता। केजीएमयू में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए काफी राहत भरी खबर है। केजीएमयू के मरीजों को अब बाहर से दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेंगी। यहां के डॉक्टर वहीं दवा लिखेंगे, जो केजीएमयू एचआरएफ के सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध होगी। पर्चे पर बाहर की दवा लिखी मिलेगी तो संबंधित विभाग के डॉक्टर के खिलाफ केजीएमयू प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए केजीएमयू एचआरएफ के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दवा पर्चा प्रणाली को जल्द ही ऑनलाइन किया जा रहा है। इस व्यवस्था से डॉक्टर और दवा कंपनी के बीच कमीशन के कॉकस को भी खत्म करने की कोशिश है। केजीएमयू में दवा पर्चा प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे डॉक्टर अब बाहर की दवाएं नहीं लिख पाएंगे और न ही किसी एक कंपनी की दवाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.