लखनऊ, मई 26 -- केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग में तैनात सहायक प्रशासनिक अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार शाम को लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सोमवार को नेत्र रोग विभाग में शोक सभा हुई। एक सप्ताह के भीतर हार्ट अटैक से तीसरे स्वास्थ्य कर्मी की मौत हुई है। बाराबंकी के मकदूमपुर गांव निवासी 47 वर्षीय प्रदीप कुमार 15 मार्च 2005 को केजीएमयू में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे। गोमतीनगर कठौता झील के निकट भी आवास है। पिता राम किशोर वर्मा लोहिया अस्पताल से रिटायर हुए हैं। केजीएमयू के सहयोगियों ने बताया कि रविवार की शाम को प्रदीप कुमार के सीने में दर्द हुआ। पसीना आने लगा। आनन-फानन परिवारीजन उन्हें लेकर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में पहुंचे। वहां उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.