लखनऊ, नवम्बर 29 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि केजीएमयू की वेबसाइट पर अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। केजीएमयू की गैर-शैक्षणिक नियमित पदों पर भर्ती की परीक्षा 14 नवम्बर को हुई थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में करीब 80 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आठ प्रकार के करीब 180 पदों पर भर्ती की परीक्षा हुई थी। 30 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। प्रवक्ता ने बताया कि रेडियोलॉजी, आप्थोमेलॉजी, ईएनटी, ओटी असिस्टेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर प्रोग्रामर और लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.