लखनऊ, फरवरी 12 -- केजीएमयू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। शोध को नई ऊंचाईयां और मजबूती प्रदान करने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने अहम कदम बढ़ाया है। केजीएमयू और कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के बीच गुरुवार को करार हुआ। ब्राउन हॉल में कार्यक्रम में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि हालिया अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से विश्वविद्यालय को चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। इससे न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि छात्रों और शिक्षकों को भी वैश्विक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि करार के तहत केजीएमयू के विद्यार्थी विदेशी संस्थानों के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और शोध कार्य में भाग ले सकेंगे। वहीं, शिक्षकों को भी संयुक्त शोध परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.