लखनऊ, दिसम्बर 18 -- केजीएमयू की टेलीमेडिसिन सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना को मंजूरी दे दी है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के मार्गदर्शन में नोडल इंचार्ज डॉ. शीतल वर्मा द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव का उद्देश्य राज्यभर में ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जाने वाली टेली-परामर्श सेवाओं को अधिक सुरक्षित, मानकपूर्ण और विश्वसनीय बनाना है। केजीएमयू अब तक करीब आठ लाख मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवाएं दे चुका है। अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ते दबाव और सामान्य बीमारियों (जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम) के कारण बढ़ती भीड़ को कम करने में यह तकनीक वरदान साबित हो रही है। इस नए केंद्र के माध्यम से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सटीक रोग पहचान, उपचार और प्रभावी संवाद कर सकें। ...