लखनऊ, जनवरी 31 -- संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने केजीएमयू में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आमसभा की। यहां कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से निगम बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक निगम मूर्त रूप नहीं ले सका। इस वजह से कर्मचारी आहत और परेशान है। साथ ही केजीएमयू प्रशासन ने निगम बनने के नाम पर वेतन बढ़ोतरी और हर साल वेतन में की जाने वाली वृद्धि भी रोक दी है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण एक माह में नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए विवश होना होगा। सभी ने एक साथ हुंकार भरी और जल्द से जल्द निगम बनाने, वेतन बढ़ोतरी, इंक्रीमेंट और अवकाश जैसी व्यवस्था को लागू करने की मांग की। महामंत्री मनोज ने महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.