लखनऊ, दिसम्बर 30 -- केजीएमयू में महिला रेजिडेंट डॉक्टर का धर्मान्तरण के प्रयास और यौन उत्पीड़न का मामला शांत नहीं हो रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में डॉक्टर व आम नागरिकों ने केजीएमयू कुलपति का सुशांत गोल्फ सिटी चौराहे के पास पुतला दहन किया। प्रदेश सरकार से पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे बड़ी संख्या में डॉक्टर और आम नागरिक सुशांत गोल्फ सिटी चौराहे के पास केजीएमयू प्रशासन और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जुलूस निकाला। उनके हाथ में बैनर था। इसके बाद कुलपति का पुतला दहन किया। पुतले पर कुलपति का फोटो चस्पा थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन गंभीर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को संरक्षण दे रहा है। जिससे संस्थान की छवि को धक्का लगा है। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में ढिल...