नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार क्यों हुई? अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पराजय के बाद कई कारण तलाशे होंगे। चुनावी जानकारों ने भी कई वजहें तलाशने की कोशिश की। लेकिन सबसे रोचक वजह अब आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताई है। पार्टी के पूर्व विधायक ने मजाकिया लहजे में इसका संयोग अपने बर्थडे पर केजरीवाल के केक ना काट पाने से जोड़ा है। साथ ही इस बार अपने राष्ट्रीय संयोजक के हाथ केक खाकर उन्होंने गुजरात, पंजाब, गोवा, बिहार और कर्नाटक में जीत का भरोसा जाहिर किया। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने रविवार को अपने जन्मदिन का केक अरविंद केजरीवाल से कटवाकर इसकी तस्वीरें एक्स पर शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने बेहद रोचक बात लिखी और कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ही हर बार उनके लिए केक काटते हैं। राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.