मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में बेगूसराय जिले के महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह की धरती गढ़पुरा से बिहार में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की गई थी। वह यात्रा गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। प्रथम चरण का यह अभियान पश्चिम चम्पारण के बापू की कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने मिठनपुरा पार्क स्थित शहीद ज़ुब्बा सहनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिले में यात्रा की शुरुआत की। यात्रा शहर के पानी टंकी चौक, हरिसभा चौक, छोटी कल्याणी चौक, बनारस बैंक चौक, सरैयागंज टावर चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा में तब्दील हो गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.