नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- केजरीवाल गया, झाग गया; वह बैन लगाए बैठे थे, हम नैन बिछाए बैठाए हैं. यमुना में छठ के सफल आयोजन के बाद भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली में इसकी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर इस तरह के तरन्नुम के साथ तंज कस रही है। दिल्ली सरकार की ओर से यमुना किनारे बनाए गए 17 मॉर्डन घाटों पर पूर्वांचल के हजारों श्रद्धालुओं ने पहले डूबते और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया। कई सालों पर बाद यमुना किनारे आयोजित छठ पर दिल्ली सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। खुद मुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य मंत्री घाटों पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.