पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित विख्यात पर्यटन केंद्र केचकी में 28 फरवरी को तीन दिनी संगम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री और पलामू जिले के छतरपुर क्षेत्र से विधायक राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि संगम महोत्सव को झारखंड सरकार ने राजकीय महोत्सव का दर्जा देते हुए 70 लाख रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर पलामू टाइगर रिजर्व के कार्नर पर स्थित उत्तर कोयल एवं औरंगा नदी के संगम वाले खूबसूरत स्थल से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पर्यटन केंद्र कला संस्कृति एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष दुबियाखाड़ में आदिवासी मेला का आयोजन किया जाता है। जनजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.