गाजीपुर, जनवरी 29 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद के पानी टंकी तिराहा के पास स्थित गुरु कृपा केक शॉप एवं गिफ्ट कॉर्नर में गुरुवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से बगल में स्थित शगुन लेडीज ब्यूटी पार्लर, गुनगुन सिलाई सेंटर, अंसारी क्लॉथ स्टोर, स्वदेशी मिष्ठान भंडार और नंदलाल शू सेंटर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की अलसुबह सामने स्थित सूरज मिष्ठान भंडार के कर्मचारी धीरज मौर्या ने दुकान से धुआं निकलते देखा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जल निगम की टंकी चालू कराकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना बहरियाबाद थाने और फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.