जहानाबाद, मार्च 1 -- कुर्था, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जन्म उत्सव संयुक्त रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में कुर्था के निजी हॉल में मनाया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा ने लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में समूचा बिहार तरक्की की राह पर अग्रसर है। राज्य में तेजी से हो रहे विकास की चर्चा हर ओर हो रही है। कार्यक्रम में जदयू नेता राजनाथ महतो, बंशी प्रखंड के उप प्रमुख रंजीत कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, मंटू कुशवाहा सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो- 01 मार्च अरवल- 05 कैप्शन- कुर्था जदयू कार्यालय में ...