प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन मनाया। पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में आनंद भवन के सामने केक काटकर दीर्घायु की कामना की गई। अंशुमन ने कहा कि राहुल गांधी 2004 में विषम परिस्थितियों में अमेठी से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे। उन्होंने महात्मा गांधी की तरह कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से गुजरात तक भारत जोड़ो यात्रा की। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मेडिकल किट व फल वितरित किया। एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने संकल्प दिवस के रूप में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शहर अध्य...