गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें 12वीं के विद्यार्थियों को केक काटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने किया। छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग संस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विभिन्न रोचक खेल भी आयोजित किए गए। मुख्य आकर्षण टैलेंट हंट राउंड में विद्यार्थियों ने प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...