देवरिया, जुलाई 1 -- बरहज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को केक काटकर मनाया गया। नन्दना वार्ड पश्चिमी में रामाश्रय यादव के घर पर अनिल निषाद, जावेद अख्तर, राघवेंद्र यादव, सुधीर निषाद ,प्रभात सिंह शुभम गुप्ता, भानमति यादव ने जन्मदिन मनाया। उधर विजय रावत के नेतृत्व में केक कटा और 53 पौधे लगाए गए। इस दौरान रणविजय सिंह, सत्येंद्र यादव, विपिन सिंह, राजेश सिंह, अनिश शर्मा, विकास यादव, संजय कुमार, सन्तोष प्रजापति, इमामुदीन खाँ उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...