सहारनपुर, सितम्बर 5 -- शुक्रवार को कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षाविद् व भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती केक काटकर मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ व उपहार भेंटकर सम्मानित किया। छात्रों ने नृत्य, नाटक, कविताओं व भाषणों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम व सदाचार का पाठ पढाया। प्रबंधक प्रमोद त्यागी व प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान बताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.