मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर शिया जामा मस्जिद में एक महफिल का इनआकाद किया गया। जिसमें हजरत अली के जीवन और उनकी बताई हुई तालीमात का जिक्र किया गया। मौलाना वफादार हुसैन ने अपने बयान में फरमाया कि हजरत अली ने कहा की जिओ तो इस तरह के लोग तुमसे मिलने की तमन्ना रखें और मर जाओ, तो तुम्हारे जाने का गम करें। इस महफिल में कई शोअरा हजरत ने हिस्सा लिया। मकामी शायरों ने हज़रत अली के शान में कसीदे पढ़े। एक शायर द्वारा पढ़ी गई नजम काम मुश्किलों में आए, सबकी बिगड़ी बनाई, वही मौला हमारा अली-अली" सुनकर महफिल में मौजूद तमाम लोगों ने अली अली के नारे लगाने शुरू कर दिए। महफिल में शिरकत करने वालों में हाजी सिकंदर हुसैन, हाजी शाहनवाज, जरार हुसैन, मोहम्मद कादिर, मुजम्मिल हुसैन, जाफर बुढ़ानवी, शाद बुढ़ानवी, मोहिब अली आदि ने भाग लिया। महफि...