मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने गणित दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रामानुजन द्वारा गणित विषय पर किए गए कार्यों के बारे में बताया। बोले कि, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के प्रो. जीएच हार्डी रामानुजन की विशिष्ट प्रतिभा से प्रभावित थे। यह विशिष्ट प्रतिभा उनको दैवीय प्रदत्त थी। कार्यक्रम में कुलसचिव गिरीश चंद्र द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल, प्रो. उपदेश कुमार, प्रो. गोविंद राज नौन्याल, प्रो. महेंद्र कुमार, डॉ रुचि, डॉ. दिलीप सैनी, डॉ. विनोद गंगवार, डॉ सचिन, डॉ. विजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...