मुंगेर, मार्च 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड व नगर के जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74 वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने की, तथा संचालन जदयू नगर अध्यक्ष डॉ. रविरंजन ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने कहा कि बिहार की तस्वीर और तकदीर लिखने में सीएम नीतीश कुमार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मौके पर जदयू जिला महासचिव विपिन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, विनय कुमार, रणधीर यादव, दिनेश प्रसाद साह, राजू, मनोज कुमार मंडल, लखन मंडल, राकेश वर्मा, राजकुमार राज सहित अन्य मौजूद थे। बरियारपुर से निसं. के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन गांधीपुर में जदयू प्रखंड अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.