सोनभद्र, जुलाई 2 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर स्थित पीडब्ल्यूडी मोड राजीव गांधी ग्राउंड में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। वही शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में पौधरोपण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष रवि गौड़ उर्फ बड़कू ने अपने विचारों को रखा। वही जोन प्रभारी रविंद्र यादव ने नवागत प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा पूर्व के कार्यकाल में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वरिष...