प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कृष्ण कुमार सारस्वत को अधीक्षण अभियंता प्रथम नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व कृष्ण कुमार प्रयागराज कार्यमंडल में तैनात थे। अब कार्यमंडल का उनके पास अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। बता दें कि अधीक्षण अभियंता भरत सिंह के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हुआ था। उनकी जगह कृष्ण कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...