मेरठ, फरवरी 15 -- सरधना। केके पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह व ग्रैंड पेरेंट्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम, कार्यक्रम अध्यक्ष व महिला आयोग सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, सतेंद्र भाराला, सूर्यदेव त्यागी, आलोक जैन, स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। स्कूल की कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने ग्रुप नृत्य करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में पूरे वर्ष में हुए विभिन्न प्रकार के गेम्स जैसे रेस, थ्रो बॉल, लॉन्ग जंप, रिले रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, बास्केटबॉल व वॉलीबाल आदि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वा...