मेरठ, जनवरी 14 -- सरधना, संवाददाता केके पब्लिक स्कूल में बुधवार को संक्रांति पर्व के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती को पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात स्कूल अध्यापिका चंचल शर्मा ने मकर संक्रांति को मनाए जाने के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में भौगोलिक दृष्टि से मकर संक्रांति के महत्व को बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व बहुत मुख्य है, इस दिन गंगा स्नान व दान आदि करने का बहुत महत्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.