देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबानगरी में 32वें वर्ष विराट एवं भव्य शिव बारात नगर के केकेएन स्टेडियम से निकलेगी। संध्या छह बजे कमल कांत नरौने नगर स्टेडियम से निकलने वाली शिव बारात करीबन 5 किलोमीटर लंबी होगी। बारात के लिए निर्धारित पूर्व मार्ग पर सभी प्रमुख चौक-चौराहों व सड़कों से होते हुए चांदनी चौक से बाबा वैद्यनाथ मंदिर के लिए प्रवेश करेगी। चांदनी चौक से बारात में शामिल हाथी-घोड़े, बड़ी-छोटी गाड़ियां निकाल दी जाएंगी। वहां से सिर्फ भगवान शिव समेत अन्य वेश-भूषाधारी देवी-देवताओं के स्वरूप के साथ देवघरवासी और श्रद्धालु बाराती बनकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर तक पहुंचेंगे। बाबा मंदिर प्रांगण में भजन संध्या कार्यक्रम के बीच सबों का स्वागत किया जाएगा। उधर महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को बाबा वैद्यनाथ की शृंगार पूजा न...