लोहरदगा, अक्टूबर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के केकरांग बरटोली में आठ-नौ अक्तूबर की मध्यरात्रि डायन-बिसाही अंधविश्वास में नगेशिया दंपत्ति और उनके नौ वर्षीय पुत्र की बेरहमी से हत्या करने के तीन आरोपियों को 48 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पेशरार थाना काण्ड सं 07/25 में भान्यासं की धारा 103 (1) / 3 (5) के अभियुक्त स्थानीय निवासी 26 वर्षीय सुखनाथ नगेशिया, 21 वर्षीय बिंदेश्वर नगेशिया और 19 वर्षीय संचरवा नगेशिया को गिरफ़्तार किया गया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में उपरोक्त जानकारी देते हुए एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि वारदात में प्रयोग किया गया खून लगा कुदाल एवं पत्थर को अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.