गुमला, मार्च 23 -- गुमला। गुमला जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय वालीबॉल मैच का आयोजन कार्तिक उरांव महाविद्यालय खेला ग्राउंड में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। मैच लीग कम नॉकआउट के माध्यम से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में केवल गुमला जिले के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम या क्लब को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ी 30 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन मनोज कुमार व उत्तम राज के मिल कर करवा सकते है। इसके बाद टूर्नामेंट में चयनित खिलाड़ियों का गुमला में ही कैंप करवाया जाएगा। और चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इस मोबाइल नंबर 7250335059 और 9431358909 से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.