गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कार्तिक उरांव महाविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को स्थानीय विधायक सह शून्यकाल समिति के सभापति भूषण तिर्की ने झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सदन को बताया कि महाविद्यालय में शिक्षकों के कुल 70 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र 31 शिक्षक ही कार्यरत हैं,जबकि 39 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। कॉलेज में तीन हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, जिनकी पढ़ाई शिक्षकों की कमी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रही है।शून्यकाल के दौरान अध्यक्षके माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.