गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन के मुकाबले में शनिवार को केएस संस्कृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रकाश क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से पराजित किया। 35 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए प्रकाश क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम मात्र 71 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में केएस संस्कृति ने बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए हर्षित हैरी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। हर्षित ने 4 अहम विकेट लेकर मुकाबले की दिशा पूरी तरह केएस संस्कृति के पक्ष में मोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...