नई दिल्ली, फरवरी 6 -- केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोएंका का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे देखकर सब काफी हैरान हो गए थे। वीडियो में संजीव, केएल राहुल पर गुस्सा करते दिखे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर फैंस ने केएल का बहुत सपोर्ट किया था। अब सुनील ने इस मुद्दे पर बात की और बताया कि कैसे उन्हें अपने दामाद पर गर्व है, लेकिन वह उन्हें मैच खेलते हुए नहीं देखते हैं।आज तक राहुल ने इस बारे में बात नहीं की लहरेन इंट्रो से बात करते हुए सुनील ने बताया कि केएल राहुल जानते हैं कि उन्हें इस इंसिडेंट के बाद बहुत प्यार मिला था। सुनील ने कहा, 'लोग उनको प्यार दे रहे थे और वह जानते हैं इस बात को लेकर। उन्हें प्यार और सहानुभूति मिली है। उन्होंने आज तक इस बारे में बात नहीं की। एक भी शब्द नहीं कहा। हमने कभी इस बारे में डिस्कस नहीं किया। हो...