नई दिल्ली, मार्च 29 -- दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में पहला मैच रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतर सकते हैं। अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण राहुल लखनऊ के खिलाफ पहले मैच से बाहर थे। दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम ने संकेत दिया कि केएल राहुल 30 मार्च को वाइजैग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू कर सकते हैं। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा था। अपने अपार अनुभव के बावजूद उन्होंने कप्तानी नहीं करने का फैसला किया और यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई। केएल राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले मैच में हीरो रहे विपराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले राहुल की उपलब्धता के बारे में बात की। निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.