अररिया, फरवरी 13 -- अररिया। एक संवाददाता दयानंद सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में केएमसीसी अररिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुर इलेवन को 57 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन केएमसीसी की मजबूत बल्लेबाजी और सधी गेंदबाजी के आगे भोजपुर इलेवन टिक नहीं सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएमसीसी अररिया ने निर्धारित 15 ओवरों में 217 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज देवजी ने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए, जबकि सूजल राज ने महज 8 गेंदों में 24 रन ठोके। माज अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 53 रन जड़े। वहीं मुन्नु मिलर ने 19 गेंदों पर 49 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर इलेवन की शुरुआत अच्छी ...