नवादा, फरवरी 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिला अब कला और सिनेमा के क्षेत्र में भी अपनी ठोस पहचान बना रहा है। नवादा के उभरते फिल्म निर्देशक के.एम.पी. राज शर्मा अपनी नई शॉर्ट फिल्म बस्ता के साथ इन दिनों चर्चा में हैं। 30 जनवरी को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल इंटरटेनरकेएमपीराजशर्मा पर रिलीज हुई यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था, सरकारी भ्रष्टाचार और आगामी 2026 के पंचायत चुनावों पर करारा प्रहार करती है। राज शर्मा पिछले 4 महीनों में 8 सफल शॉर्ट फिल्में दे चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी टीम में 30 से अधिक स्थानीय युवा शामिल हैं, जिन्हें वे कला के माध्यम से मंच प्रदान कर रहे हैं। राज शर्मा ने जिला प्रशासन और नवादा जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी टीम को उचित सहयोग और प्रोत्साहन मिले, तो वे नवादा का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर सकते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.