गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर पटौदी के पास बिना पार्किंग लाइट के खड़े ट्रक से टाटा 407 मिनी ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि टाटा 407 चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मिनी ट्रक का क्लीनर हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पंजाब के लुधियाना निवासी हरपींद्र पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चालक का काम करता है। 11 मार्च को वह टाटा 407 में सवार होकर चालक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मादपूर जिला लुधियाना पंजाब के साथ टाटा 407 में मशीनें लेकर केएमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। 12 मार्च सुबह साढ़े छह बजे के लगभग केएमपी पर पटौदी के पास पहुंचे,तो एक ट्रक चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.