जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर। केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में सोमवार को नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे समारोह 'नवरंग' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों का कॉलेज में स्वागत करना और उन्हें शैक्षणिक व सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ना रहा। कॉलेज की एक्टिंग प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि यह विद्यार्थियों के जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर है। समारोह के दौरान सीनियर विद्यार्थियों द्वारा डांस और रैंपवॉक सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर का खिताब सौरभ कुमार (बीकॉम) को और मिस फ्रेशर का खिताब रश्मि कुमारी (बीकॉम) को मिला। बेस्ट अटायर ब्वॉय का खिताब अथल नीर टोपनो को, जबकि बेस्ट अटायर गर्ल सृष्टि कुमारी को दिया गया। बेस्ट पर्सनालिटी गर्ल का खिताब मुंतहा परवीन (बीबीए) को और बेस्ट पर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.