गिरडीह, अगस्त 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। के एन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पाठ्यक्रम पर आधारित शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महर्षि अरविंद के शिक्षा दर्शन पर प्रशिक्षणार्थियों ने लेख प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि महर्षि अरविन्द का शिक्षा दर्शन बालक के समग्र, बौद्धिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास पर केंद्रित है। जिसका अंतिम लक्ष्य मानव को अतिमानव की स्थिति तक पहुंचाना है। इस शिक्षा का उद्देश्य स्वयं के भीतर की पूर्ण क्षमता को उजागर करना और एकीकृत, सचेतन मन का निर्माण करना है, जो इंद्रियों के संवर्धन और समग्र विकास को सुनिश्चित करे। डॉ शंकर सिंह ने कहा कि अरविन्द मानते थे कि मनुष्य के भौतिक और आध्यात्मिक विकास में संतुलन आवश्यक है, ताकि वास्तविक सुख और शांति प्राप्त हो सके। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.