पिथौरागढ़, अक्टूबर 13 -- पिथौरागढ़। पीएमश्री केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुक्केबाजी में 13 पदक जीते हैं। नैनीताल में संपन्न हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल कूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मुक्केबाजी में बारह स्वर्ण व एक रजत पदक जीता है। छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं का स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह पोखरिया, व्यायाम शिक्षक संजय गुप्ता, प्रवक्ता दीप जोशी, एसके बाड़ी, एआर दताल, कृष्णा रावत, दीक्षा ओझा, भावना भट्ट सहित अन्य शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.