सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- सुलतानपुर,संवाददाता कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुलतानपुर के पूर्व छात्रों के संगठन केनाइटियन एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के होटल हिल्टन गार्डन में 13 दिसंबर को वार्षिक एलुमनाई मीट-2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह लखनऊ में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अथिति केएनआईटी के पूर्व प्रोफेसर 84 वर्षीय डॉ. अलक राय रहे। पूरे उल्लास के साथ गोरखपुर से आकर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने एसोसिएशन के नए प्रतीक चिह्न का उद्घाटन भी किया। समारोह में पूर्व छात्रों एवं उनके परिवार जन की ओर से नृत्य, गायन, हाउसी गेम आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2000 बैच के एलुमनाई के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। 1989 बैच के एलुमिनी ई. जवाहर लाल सिंह के 10 दिसंबर 2025 के आक...