गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गीडा स्थित केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 642 छात्रों को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की प्रबंधक सुनीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कई शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.