कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रूमा स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) प्रशासन की गड़बड़ी की सजा बीटेक, बीसीए और एमसीए के छात्र-छात्राओं को भुगतनी पड़ रही है। द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे इन छात्रों ने छह माह की पढ़ाई ऑटोनामस संस्थान की ओर से तैयार किए गए पाठ्यक्रम से की और अब परीक्षा उन्हें विवि प्रशासन के सिलेबस से तैयार प्रश्नपत्रों से देनी होगी। छात्रों को अभी यह तक नहीं मालूम कि प्रथम वर्ष में वे विवि के छात्र भी कैसे बनेंगे, क्योंकि उनका विवि में इनरोलमेंट ही नहीं हुआ है। अब इन छात्रों का प्रथम वर्ष का परिणाम क्या होगा, यह किसी को पता नहीं है। कुछ छात्रों ने फीस भी वापस मांगी है। हालांकि एकेटीयू प्रशासन ने छात्रहित में फैसला लेने का आश्वासन जरूर दिया है। केआईटी में पिछले एक सप्ताह से ऑटोनामस को लेकर विव...