पटना, जनवरी 28 -- बिहार ने केंद्र सरकार ने पंचायतों में स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान की बकाया ढाई हजार करोड़ से अधिक राशि तुरंत जारी करने की मांग की है। साथ ही राज्य में पंचायत सरकार भवन के रखरखाव के लिए भी वित्तीय सहायता देने की मांग की है। नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात के बाद बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने यह मांग की है। पंचायती राज मंत्री ने केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान के तहत 803 करोड़, स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान के रूप में शेष राशि 2622 करोड़ तुरंत जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने महिला हितैषी पंचायत से संबंधित आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन की मेजबानी भी बिहार को देने की मांग की। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत केंद्रांश मद ...