धनबाद, मई 2 -- झरिया। इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, टीयूसीसी, अग्रगामी झारखण्ड असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से गुरुवार को मई दिवस का आयोजन किया गया। झरिया टीओपी मैदान ऊपर कुल्ही झरिया में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला अध्यक्ष हीरालाल शंखवार व संचालन मजदूर नेता अर्जुन राम ने किया। मजदूर दिवस को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व टीयू सीसी के राज्य महामंत्री मोफिज साहिल ने कहा कि मजदूर दिवस उन शहीदों के याद में हम मनाते है जिन्होंने 1 मई को शिग़ाको में अपने हक अधिकार के लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी नीति वापस लेने की मांग की ई। संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा 20 मई को आम हड़ताल में को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में राजकुमार साव, यनुमा प्रसाद, कंचन देवी, मारो रजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.