हरदोई, नवम्बर 26 -- हरदोई। ऐतिहासिक किसान आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ पर बुधवार को देशभर की तरह हरदोई में भी किसानों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर में एकत्र हुए व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा नौ दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को लिखित रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून सहित कई मुद्दों पर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इन वादों पर कोई अमल नहीं किया गया। मजबूर होकर किसानों को फिर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। आंदोलनकारी किसानों ने एमएसपी के साथ गारंटीड खरीद का कानून बनाने, किसानों व कृषि मजदूरों की व्यापक ऋण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.