रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल गुरुवार को गायत्री मॉडल क्लस्टर फेडरेशन की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए। श्यामपुर राणा फार्म में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक बदलावों का उल्लेख किया। विधायक ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं के दुष्प्रभावों से मुक्ति दिलाई, जबकि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को नई दिशा दी है। जनधन, आधार, मोबाइल, मुद्रा योजना और विभिन्न स्टार्टअप योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। सेना और अन्य सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति प्रधानमं...