नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 4,594 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं उन्नत प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं। इनमें दो परियोजनाएं ओडिशा में, जबकि पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक-एक परियोजना लगाई जाएगी। इससे पहले सरकार छह परियोजनाओं को स्वीकृति दे चुकी है, जिन पर काम चल रहा है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया, नई परियोजनाएं कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स और पैकेजिंग यूनिट्स पर केंद्रित हैं, जो भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करेंगी। बिना सेमीकंडक्टर्स के कोई भी देश विकसित नहीं कहलाता। इन परियोजनाओं से भारत को वैश्विक चिप आपूर्ति शृंखला में मजबूती मिलेगी और तकनीकी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.