धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बेड़ियों में हिन्दुस्तान, नहीं सहेंगे ये अपमान का नारा लगाते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर जुटे एवं केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन का कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कहा कि मामले पर भारत के विदेश मंत्री का बयान निंदनीय है। आतंकवादियों की तरह भारतीयों को हथकड़ी एवं जंजीर में भेजना भारत का अपमान है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि जब कोलंबिया जैसा देश अपने नागरिकों के अपमान के खिलाफ आवाज उठा सकता है तो भारत क्यों नहीं। भारत सरकार को चाहिए था कि हवाई जहाज भेज सम्मान के साथ भारतीयों को वापस लाती। ट्रंप सरकार की ओर से भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन अमानवीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.