गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा सहित राज्य भर में भ्रष्टाचार शिष्टाचार हो गई है। इस सरकार में जनता त्रस्त है। विकास कार्य और जनता की समस्याओं से किसी को कोई लेना देना नहीं है। जन प्रतिनिधि रांची में बैठकर खानापूर्ति कर रहे हैं। शासन-प्रशासन सब मौन हैं। केंद्र और राज्य सरकार की आपसी खींचतान में राज्य की जनता पीस रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गुरुवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को जनहित के कार्यों में रूचि नहीं रह गई है। वहीं विपक्ष भी जनता की समस्याओं से मूंह मोड़ लिया है। सत्ता व विपक्ष दोनों ही निरंकुश हो गए हैं। गढ़वा की जनता पूरी तरह से पिछले कई वर्षों से त्रस्त है। जनता को भी समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। तभी उनकी समस्याओं व भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.