हाथरस, जनवरी 22 -- सादाबाद: सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के आलू किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया द्वारा भेजे गए आलू के अंतरराष्ट्रीय निर्यात से जुड़े प्रस्ताव को केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत अलग-अलग चरणों में रूस सहित कई देशों में आलू निर्यात का रास्ता साफ हो गया है।जैसे ही इस स्वीकृति की सूचना क्षेत्र में पहुंची, वैसे ही सादाबाद और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आलू किसान विधायक के पास पहुंचे। किसानों ने पगड़ी पहनाकर और मिठाई खिलाकर विधायक का अभिनंदन किया। इसके बाद एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।किसानों ने कहा कि यह फैसला वर्षों से कम दाम और बढ़ती लागत के दबाव में खेती कर रहे आलू उत्पादकों के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आया है।अभिनंदन के दौरान विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.