गाज़ियाबाद, नवम्बर 12 -- गाजियाबाद। जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। विभाग जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने का प्रयास कर रहा है तो वहीं, कई स्कूल इसमें लापरवाही दिखा रहे हैं। जिले के 110 माध्यमिक स्कूलों ने अपनी सुविधाओं का ब्योरा अब तक भी अपलोड नहीं किया है। जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध 252 स्कूल हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी स्कूलों को 10 नवंबर तक अपने यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं का ब्योरा ऑनलाइन देना था। इसमें स्कूलों को सीसीटीवी, राउटर, कक्ष संख्या, स्टाफ रूम, फर्नीचर, पानी एवं शौचालय संबंधी सभी सुविधाओं की जानकारी देनी थी, ताकि उपयुक्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सके। पर अभी तक भी 110 स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है। स्कूलों की इस लापरवाही के चलते समय पर प्रक्रिया पूरी करने में देरी हो सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.