दुमका, दिसम्बर 18 -- मसलिया, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल सभागार मसलिया में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीडीओ अजफर हसनैन की उपस्थिति में किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया सहित दुमका सामाजिक अंकेक्षण के सदस्य जीवन नंदी उपस्थित थे। इस अवसर पर सोशल ऑडिटर दुमका के जीवन कुमार नन्दी ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना के लाभुकों का पंचायत स्तर पर 22 दिसंबर से 31 तक मसलिया प्रखंड अंतर्गत सभी पेंशन धारियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है। इसी को लेकर शोशल ऑडिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.